महाकुंभ से आते समय जरूर ले आएं ये 5 चीजें, बढ़ेगा सौभाग्य

Source:

अगर आप भी महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं, तो वहां से कुछ विशेष चीजों को लाना न भूले। चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि महाकुंभ से आते समय क्या क्या चीजें लानी चाहिए।

Source:

महाकुंभ में संगम घाट पर स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। अगर आप भी त्रिवेणी संगम पर स्नान करने जा रहे हैं, तो त्रिवेणी संगम का जल जरूर लेकर आएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है।

Source:

प्रयागराज में महाकुंभ काफी लंबे क्षेत्रों में लगा है, ऐसे में आप यहां का दिव्य भोग लेकर जरूर आए। आपको बता दें कि यह भोग आपको महाकुंभ में किसी भी मंदिर में मिल जाएगा। आप इन भोग को घर लेकर आ सकते हैं।

Source:

कहा जाता है कि फूलों द्वारा हमें भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में अगर आप प्रयागराज जा रहे हैं तो वहां से किसी मंदिर से दिव्य फूलों को घर ला सकते हैं। माना जाता है कि इन फूलों में साधु संतों का आशीर्वाद होता है।

Source:

हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। ऐसे में अगर आप महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं, तो प्रयागराज से तुलसी के पत्ते अवश्य लेकर आएं। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है।

Source:

माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान प्रयागराज में दिव्य अमृत की बूंदे गिरी थी। ऐसे में अगर आप भी महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जा रहे हैं, तो त्रिवेणी संगम की दिव्य मिट्टी जरूर लेकर आएं। कहा जाता है कि इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है।

Source:

Thanks For Reading!

Happy Birthday Irfan Pathan: पठानों से रौब-देसी अंदाज, ऐसी लाइफस्टाइल जीते हैं इरफान पठान

Find Out More